Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकंप्यूटर विषय की स्वीकृति मिली, योगेश को जेईई मेंस परीक्षा में सफलता...

कंप्यूटर विषय की स्वीकृति मिली, योगेश को जेईई मेंस परीक्षा में सफलता मिली


Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार ने बजट घोषणा 2024-25 की अनुपालना में 591 विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान को ऐच्छिक विषय के रूप में स्वीकृति दी गई है।

देवली ब्लॉक के दूनी के पीएम श्री स्कूल सहित 4 स्कूलों और टोंक जिले के 18 स्कूलों में यह विषय शुरू किया जाएगा। पीएम श्री स्कूल दूनी के प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इससे अब छात्रों को कंप्यूटर विज्ञान पढ़ने के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस निर्णय से दूनी और आसपास के गांवों में खुशी है। विद्यालय में पहले से ही कला, वाणिज्य, विज्ञान और कृषि संकाय संचालित हैं और अब कंप्यूटर विज्ञान को ऐच्छिक विषय के रूप में शामिल किया गया है। इसी विद्यालय के छात्र योगेश भील ने एक और उपलब्धि हासिल की है। योगेश ने जेईई मेंस परीक्षा पास कर दूनी विद्यालय का नाम रोशन किया है। योगेश ने बिना कोचिंग के यह परीक्षा पास की है और एसटी कैटेगरी में 16,155 रैंक हासिल की है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि योगेश शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। योगेश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को दिया है। जेईई मेंस परीक्षा पास करने के बाद योगेश अब एडवांस एग्जाम में बैठेगा और अपने रैंक के अनुसार आईआईटी और इंजीनियरिंग में प्रवेश लेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d