Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा


Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत शिरोमणि श्री सेन महाराज की 725वी जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। मीडिया प्रभारी टीकमचंद सेन ने बताया कि इस दौरान सुबह गौसेवा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इसके बाद अटल अध्ययन एकत्रित स्थल से विशाल सेन एकता वाहन रैली निकल गई, जो एजेंसी एरिया, पद्मावती सर्कल से शिव मंदिर, इंडियन पेट्रोल पंप पेट्रोल पंप चौराहा आदि प्रमुख मार्गो से होकर जगदीश धाम जहाजपुर नाका होते हुए उद्यान टीनशेड पहुंची। वाहन रैली का जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।

गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर केश कला के प्रतिष्ठान बंद रहे। टीनशेड पहुंचने के बाद श्रीसेन जी महाराज की पूजा अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। समाज के लिए लोगों व महिलाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, झूठन नहीं छोड़ने, बेटा बेटी एक समान व शिक्षा पर जोर देने का संकल्प लिया गया। इसके बाद महाआरती की गई। वहीं पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

यह आयोजन सेन समाज विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ। आयोजन में लोकेश कुमार सेन, शम्भू कुमार सेन, रमेश सेन, बजरंग लाल, भंवरलाल, रामपाल, प्रदीप सेन, कैलाश सेन, मन्नालाल, आनंदी लाल, नारायण सेन, ओमप्रकाश सेन, रामलाल सेन, सत्यनारायण सेन, पवन सेन, राजाराम, दिनेश सेन, देवालाल सेन सहित उपस्थित थे।

रैली का स्वागत किया

भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा भक्त शिरोमणि सेनजी महाराज की 725वीं जन्म जयंती पर सेन समाज द्वारा निकाली गई वाहन रैली और शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर मौके पर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, उमाशंकर खूंटेटा, नवल किशोर चतुर्वेदी, रवि बलसोरा, सतीश चौधरी, नवरंग वर्मा, मोहनलाल बच्चेतिया, लोकेश सेन, रामलाल सेन, कुलदीप सेन, राजकुमारी सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d