Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर


Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। भगवान परशुराम विष्णु भगवान के अवतार के रूप में पूजित है।

ऐसा माना जाता है कि वह अमर हैं और उन्होंने दुष्ट और भ्रष्ट क्षत्रिय राजाओं का सफाया करके धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसे लेकर परशुराम सर्कल पर ब्राह्मण समाज के लोगों का एकत्रीकरण हुआ, जहां पर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा एसबीआई चौराहे से मुख्य बाजार होते हुए जहाजपुर चुंगी नाका होते हुए अटल उद्यान स्थित टीनशेड प्लेटफार्म पर पहुंचकर विसर्जित हुई। मार्ग में युवा परशुराम के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते साथ चल रहे थे।

शोभायात्रा का स्वागत किया

शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर लोगों ने ठंडा पेय पदार्थ और आइसक्रीम वितरित की। इस दौरान थाना अधिकारी दौलतराम गुर्जर भी मय जाप्ता साथ रहे, वहीं यातायात प्रभारी गिरिराज जाट, हैड कांस्टेबल रामभंवर सिंह, इमरान, एएसआई दिलीप सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d