Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsपरशुराम भवन एवं वैदिक विद्यालय का शिलान्यास किया

परशुराम भवन एवं वैदिक विद्यालय का शिलान्यास किया

विधायक ने कहा, नई पीढ़ी में संस्कार जरूरी


Deoli News 29 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के नेवरबाग बालाजी मंदिर के सामने टीलावत परिवार द्वारा परशुराम भवन के लिए निःशुल्क दी गई भूमि पर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, जहाजपुर प्रधान कौशल्या देवी शर्मा सहित परशुराम भवन एवं वैदिक विद्यालय समिति अध्यक्ष किशोर शर्मा व देवली पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने मंगलवार को पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।

कार्यक्रम पं कैलाश चंद शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। ट्रस्ट का गठन कर रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया के लिए विधायक गोपीचंद मीणा ने एक लाख 11 हजार की नकद राशि दी। वहीं परशुराम भवन में परशुराम भगवान की मूर्ति के लिए पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने भी 2 लाख रुपए नकद दिए। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि देश में भाजपा सरकार के आने के बाद राम मंदिर निर्माण, महाकाल कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर सहित विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।

वहीं देवस्थान विभाग के विभिन्न मंदिरों का भी नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार हो रहा है। वर्तमान युग में संस्कार विलुप्त हो रहे हैं, आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए वैदिक विद्यालयों की सख्त आवश्यकता है। हमारी पीढ़ियां संस्कारवान तभी बनेगी, जब उनको संस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने हर तरह की सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान वैदिक विद्यालय समिति अध्यक्ष किशोर शर्मा ने पंचायत समिति के फंड से चारदिवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि अध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी दी है।

उसे पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने प्रतिमा के लिए 2 लाख देने के साथ-साथ हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान समाज के प्रमुख व्यक्तियों का भी सम्मान किया गया। समापन पर राजेंद्र शर्मा ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान सत्यनारायण सरसड़ी, भामाशाह परिवार के नवल किशोर शर्मा, कमल शर्मा, उत्तम शर्मा, नीरज शर्मा सहित कृष्ण गोपाल शर्मा, अमितेश भारद्वाज, गिरिराज जोशी, यगेश दाधीच, सत्यनारायण पाराशर, कैलाशचंद पंचोली, रमेश चास्टा, नवल किशोर चतुर्वेदी, गौरव चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d