Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा देवली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। दरअसल बुधवार शाम दूनी स्थित दूनजा माता मंदिर परिसर में यह चुनाव हुए थे।
प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार स्वर्णकार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश जाट और सुरेन्द्र सिंह नरूका की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। राधाकृष्ण मीणा और हेमराज बलाई सभाध्यक्ष थे। सर्वसम्मति से कमल किशोर चतुर्वेदी को अध्यक्ष और ब्रह्मराज मीणा को मंत्री चुना गया। गिरिराज दाधीच को कोषाध्यक्ष और नेमीचन्द यादव को सचिव बनाया गया। ताराचंद जाट को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार मीणा, मुकेश कुमार पारीक, नवीन पराशर, राजेश कुमार मीणा और जितेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। महिला प्रतिनिधित्व में ललिता पारीक महिला मंत्री तथा आशा नागर और मधु सेन महिला उपाध्यक्ष बनीं।
मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी रवि साहू, लेखराज भादवा और अनिल कुमार आचोरिया को सौंपी गई। शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में हेमराज रेगर और रामावतार वैष्णव को चुना गया। जबकि प्रकाश मेहरा वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि बने।


