Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsव्हीलचेयर भेंट की, विधायक को सौपा निमंत्रण पत्र

व्हीलचेयर भेंट की, विधायक को सौपा निमंत्रण पत्र


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के एक परिवार ने सोमवार को राजकीय चिकित्सालय दूनी में मरीजों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर सहित कई उपकरण भेंट किए हैं।

इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल, एनेस्थीसिया चिकित्सक डॉ. सुनील शर्मा, आयुर्वेद विशेषज्ञ अमित गोखरू, दशरथ दाधीच आदि मौजूद थे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन का निमंत्रण दिया

माण्डकलां में 5 जून गंगा दशमी पर कहार कीर- केवट- कश्यप- मेहरा स्वजातीय समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होने वाला है। समिति के पदाधिकारियों ने विधायक राजेन्द्र गुर्जर को टोंक कार्यालय पर जाकर निमंत्रण पत्र दिया और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष के निजी सचिव हरिनंद कहार के सानिध्य में ऊर्जा एवं टोंक प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर को भी सामूहिक विवाह सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक एवं केवट सेना के संस्थापक मोतीलाल मेहरा, नगर परिषद टोंक के पार्षद रमेश समरवाल, सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक किशन लाल कहार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d