“बिज़नेस न्यूज़”
Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में सीएनजी गैस पंप की सुविधा अब चालू गई है। यह सीएनजी पंप सोमवार को शहर के जयपुर रोड पर शुरू हुआ है। हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा गोपीपुरा स्थित विजय मोटर्स पेट्रोल पंप पर यह सुविधा शुरू हुई है।
सीएनजी गैस पंप का विधिवत शुभारंभ देवली नगर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने किया। पंप संचालक चंदर अग्रवाल ने बताया कि अब देवली तहसील में आसपास के क्षेत्र में सीएनजी गैस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यह देवली तहसील में एचपीसीएल का पहला सीएनजी पेट्रोल पंप है, जिससे सीएनजी ग्राहकों को काफी फायदा होगा। अब उन्हें सीएनजी गैस भरवाने के लिए ज्यादा दूरी पर नहीं जाना पड़ेगा।



