Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली बस स्टैंड परिसर में युवक पर हमला, रिपोर्ट दी

देवली बस स्टैंड परिसर में युवक पर हमला, रिपोर्ट दी


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में एक युवक पर लोहे के पाइप व स्टिक से जानलेवा हमला करने का  मामला सामने आया है। जिसे लेकर पीड़ित ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है।

पीड़ित कन्हैयालाल पुत्र चौथमल तेली निवासी तेली मोहल्ला देवली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 25 मई की मध्यरात्रि के बाद बस स्टैंड देवली पर राहुल जैन और रसीद पठान ने उस पर लोहे के पाइप और स्टिक से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित वहां पाव भाजी के ठेले पर गया था। हमले में पीड़ित सिर, कनपटी, पैर और हाथों पर चोटें आईं और आरोप है कि उसकी 2 तोला सोने की चेन भी लूट ली गई। रिपोर्ट में बताया कि दौरान लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। लेकिन हमलावरों ने उसे मारने की धमकी दी।

पीड़ित कन्हैया लाल की पत्नी ने बताया कि उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दे दी है। पुलिस के अनुसार, रिपोर्ट लेकर मामले की जांच की जा रही है। देवली थाना पुलिस ने देर रात ही पीड़ित को राजकीय चिकित्सालय देवली में भर्ती करवाया था। लेकिन बाद में पीड़ित उपचार के लिए बाहर चला गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d