Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नासिरदा निवासी सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर प्रहलाद रेगर का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे और पुलमावा में सीआरपीएफ की 183 बटालियन में प्लाटून कमांडर के पद पर कार्यरत थे।
ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह दो महीने पहले अपने गांव आकर टोंक और अजमेर में अपना इलाज करा रहे थे। स्वस्थ होने पर वह पुनः अपनी ड्यूटी पर पुलमावा चले गए, लेकिन फिर से अस्वस्थ होने पर वापस आकर राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में इलाज करा रहे थे। गत 24 मई को उनकी मृत्यु हो गई और 25 मई की शाम को उनके पैतृक गांव नासिरदा में सीआरपीएफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके परिवार में वृद्ध माता, पत्नी, चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। उनके बड़े भाई रामनिवास वर्मा ने उनकी सेवाओं और व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।


