“देवली में मामला दर्ज”
Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार सुबह एक रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बस चालक बबरुदीन पुत्र सायर काठात गांव श्यामगढ़ तहसील मसूदा जिला ब्यावर ने देवली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसमें बताया कि सुबह सवा 11 बजे जब वह बस को देवली पेट्रोल पंप पर रोककर यात्रियों को उतार रहा था, तभी एक अल्टो कार में आए कुछ लोग आए, जिन्होंने पहले तो बस के कार की टक्कर लगा दी और बाद में उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना में चालक के हाथ और आंख में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो यात्रियों द्वारा बनाया गया है, जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि चालक बबरुदीन की चोटों का मेडिकल मुआयना करवाया गया है।



