Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर के 51वें जन्मदिन के पर देवली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर एक जुलाई को शहर के गणेश रोड स्थित ग्वाला समाज की धर्मशाला में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। ग्वाला समाज नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनीष ग्वाला के अनुसार इस शिविर में केशव ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रहण करेगी। ग्वाला समाज नवयुवक मंडल ने शिविर के प्रचार प्रसार को लेकर पोस्टर जारी किया। इच्छुक व्यक्ति इस शिविर में रक्तदान कर सकते है।
Court News : पत्नी एवं पुत्र के हत्यारे पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई



