Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में 13 जुलाई रविवार को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प लगेगा।
उक्त कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। कैम्प में लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) होगा। इस दौरान शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकेंगे। कैम्प में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। बता दें कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा है।



