Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय की राधिका ने जीता रजत पदक

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय की राधिका ने जीता रजत पदक


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 54वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली की छात्रा राधिका मीणा ने रजत पदक जीता है।

यह प्रतियोगिता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, पंजाब में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर के केंद्रीय विद्यालयों से आई हुई प्रतिभागियों ने भाग लिया था। राधिका मीणा ने अंडर-14 आयु वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग इवेंट में अपनी एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी के दम पर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। प्राचार्य नवरतन मित्तल ने राधिका को बधाई दी। शारीरिक शिक्षक संजय सिंह राव ने बताया कि राधिका का चयन अब स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए भी हुआ है। राधिका की इस सफलता पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और सहपाठियों ने उसे बधाई दी हैं।

इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कला में एसएमसी अध्यक्ष के चुनाव के लिए मीटिंग हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कालूराम कहार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बाबूलाल कहार को चुना गया। यह जानकारी एसएमसी एसडीएमसी प्रभारी संतोष कुमार मीणा ने दी।

बीसलपुर बांध 94 प्रतिशत भरा, 12 घंटे में 15 सेंमी. आवक

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d