Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के थाने के कल्याणपुरा निवासी रामेश्वर धाकड़ (57) पुत्र रामकिशन धाकड़ की सोमवार की सुबह खेत पर कार्य करते समय अचेत होकर गिरने से मौत हो गई।
जब रामेश्वर की पत्नी खेत पर पहुंची तो उसने अपने पति को अचेत देखकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिन्होंने उसे देवली उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवली थाने के हेड कांस्टेबल रमेश चंद और कांस्टेबल बलराम देवली अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में मृतक के पुत्र प्रधान धाकड़ ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



