Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बोरड़ा गणेशजी से बंगाली कॉलोनी देवली शिव मंदिर तक 8 वीं विशाल कांवड यात्रा का आयोजन आगामी बुधवार को किया जाएगा। इस यात्रा का नेतृत्व सर्व हिन्दू समाज और माँ दुर्गा सेवा समिति द्वारा किया जाएगा।
यह यात्रा 23 जुलाई सुबह 9 बजे बोरड़ा गणेशजी से रवाना होगी। कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु बनास नदी से जल भरकर देवली आएंगे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। कांवड़ यात्रा में ढोल, मंजीरे, झांझ सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकलेगी। यह जानकारी कांवड़ यात्रा से जुड़े अशोक मंडल ने दी। कांवड़ यात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया जाएगा। अब तक 109 कावड़ यात्रियों का पंजीयन किया जा चुका है।



