Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी देवली ने स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम देवली एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में बताया कि स्मार्ट मीटर योजना से आमजन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
जिसमें अत्यधिक बिलिंग, तकनीकी खामियां और गोपनीयता संबंधी, विवाद निस्तारण आदि शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि स्मार्ट मीटर योजना के तहत मीटर परिवर्तन के लिए उपभोक्ता की अनुमति और सहमति आवश्यक नहीं है, जबकि कंपनी द्वारा बिना किसी सूचना के अवैधानिक तरीके से स्थापित मीटर को मौके पर ही क्षतिग्रस्त कर नया स्मार्ट मीटर लगा दिया जाता है। ज्ञापन में कहा कि स्मार्ट मीटर योजना से अधिक बिल राशि आने से गरीब और बीपीएल परिवारों को गंभीर संकट उत्पन्न होगा और गोपनीयता संबंधी चिंताओं को लेकर गंभीर आपत्तियां व्यक्त की जा रही हैं।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर की अनिवार्य स्थापना पर तत्काल रोक लगाई जाए, मौजूदा शिकायतों की स्वतन्त्र जांच कराई जाए और गलत बिलों की धनवापसी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि पारम्परिक मीटर विकल्प को बनाए रखने की अनुमति दी जाए और इस योजना पर जनता के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाए। इस दौरान शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव, कुलदीप सिंह राजावत, पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग, विनोद पुजारी, पूर्व सरपंच गोवर्धन मीणा, इरफान आजमी, आशाराम धाकड़, दीपेंद्र चोधरी, सत्यनारायण सरसडी, कुन्दन नथैया, शम्मी, टीकम चंद सेन, नीरज शर्मा, राज़ू पाठक, प्रेम देवी, राजीव जैन, सम्पत सुवालका समेत उपस्थित थे।



