आज खुलेंगे डेम के गेट
Deoli News 22 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बांध 96.73 फीसदी भर गया है। मंगलवार सुबह 6 बजे बांध का गेज 315.32 मीटर दर्ज किया गया है।
संबंधित न्यूज़ : जल संसाधन मंत्री मंगलवार को बीसलपुर आएंगे, डाउनस्ट्रीम से हट जाए लोग
जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 315.50 मीटर है। यह जल स्तर सोमवार शाम 6 बजे तक 315.23 मीटर था। बांध में वर्तमान में 37.438 टीएमसी पानी जमा है, जो कि इसकी कुल भराव क्षमता का 96.73 फीसदी है। त्रिवेणी का जलस्तर 3.20 मीटर दर्ज किया गया है और बांध में कुल 597 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बांध का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि डेम पूरा भरने के करीब है और मंगलवार सुबह देश के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत डेम पर पहुंचकर रेडियल गेट से स्काडा सिस्टम के माध्यम से पानी के निकासी शुरू करेंगे। उधर, बीसलपुर डैम पर सायरन बजाने के साथ ही लोगों को चेतावनी दी जा रही है, ताकि वह डाउनस्ट्रीम से हट जाए।
बिग न्यूज़ : पहली बार जुलाई में खुलेंगे डेम के गेट, मंगलवार सुबह होगी निकासी



