Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsनहाने गया युवक लापता, पुलिस प्रशासन ने तलाश की

नहाने गया युवक लापता, पुलिस प्रशासन ने तलाश की

डूबने की आशंका, सर्च अभियान जारी


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के खवासपुरा ग्राम पंचायत के ढीकला गांव में बुधवार को एक युवक तालाब में नहाने गया और लापता हो गया। लापता युवक के कपड़े, मोबाइल और जूते तालाब के किनारे पड़े मिले हैं।

मामले की जानकारी पर देवली डीएसपी रामसिंह, दूनी थाना अधिकारी हेमंत जनागल, एएसआई बद्रीलाल यादव और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। लापता युवक ढीकला निवासी रमेश (31) पुत्र बरदा मीना है। रात 8 बजे तक एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे और तालाब में लापता युवक की तलाश जारी थी। पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ टोंक की टीम ने युवक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं लगा। लिहाजा बुधवार रात सर्च अभियान रोक दिया गया। अब गुरुवार सुबह फिर से तालाब में संभावित डूबे युवक की तलाश की जाएगी। उधर, युवक के डूबने की सूचना से परिजन चिंतित व दुःखी है। सर्च अभियान के दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d