Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में बुधवार को क्रांतिकारी व महापुरुष चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया।
देवली देहात मंडल मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली ने बताया कि क्रांतिकारियों की जयंती पर माली समाज शमशान घाट में बरगद के पौधे लगाकर उनको पालने की जिम्मेदारी ली और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान प्रशासक सत्यनारायण माली, राजकुमार खटीक, गणेश माली, नोरत वर्मा, कजोड़ वर्मा, पारस माली, रामस्वरूप माली, महावीर माली सहित कई मौजूद थे।
शिव पुराण कथावाचक का स्वागत किया
शहर के एजेंसी एरिया में बुधवार को शिव पुराण कथावाचक पं योगेश कृष्णा (वृंदावन) का माल्यार्पण और ढोल बाजों के साथ स्वागत किया गया। कथावाचक ने गोपाल मंदिर और शिव मंदिर में पूजा अर्चना की।
इस दौरान जयसिंह हाड़ा, रामरतन स्वामी, टीकम सेन, विजय, विक्रम सिंह, सतीश, पप्पू शर्मा, उत्तम भारद्वाज समेत मौजूद थे। महिला मंडल ने शिव मंदिर में भजन कीर्तन भी किया।


