Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय मत्स्य विकास अधिकारी व देवली पुलिस ने बुधवार को एक पिकअप को रोककर अवैध मछली परिवहन के मामले में कार्रवाई की। यह पिकअप धर्मराज पुत्र प्रेमसिंह मीणा निवासी टीकड़ थाना हनुमान नगर चला रहा था।
मत्स्य विभाग के वरिष्ठ सहायक देवकीनंदन कसोटिया के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उन समेत कर्मचारियों व पुलिस ने रिको एरिया देवली में नाकाबंदी शुरू की। जिसमें एक पिकअप को रोका गया। पिकअप में 12 थर्माकोल के कार्टून मय बर्फ के साथ मछलियों को रखकर परिवहन किया जा रहा था, जिनका वजन करीब 360 किलो था। मछलियों की प्रजातियों में कतला, म्रिगल, रहू, कोमन कार्प और तिलिपिया शामिल थी।
मछलियों के खराब होने और बदबू मारने से पुलिस ने उन्हें जब्त कर पुलिस थाना देवली लाया और फर्द सुपुर्दगी के अनुसार निषेध ऋतु होने के चलते जेसीबी मशीन द्वारा खड्डा खोदकर दफना गया। बता दे कि पूरे राज्य में 16 जून से 31 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर रोक है।
ग्रामीणों में तेल लूटने की मची होड़, मूंगफली तेल का टैंकर पलटा


