Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहर हर महादेव के लगे जयकारे, भगवान शिव का किया अभिषेक

हर हर महादेव के लगे जयकारे, भगवान शिव का किया अभिषेक

कावड़ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु


Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में कई वर्षों से चली आ रही कावड़ यात्रा इस बार भी आयोजित हुई। इस दौरान बुधवार सुबह 9 बजे बंगाली कॉलोनी से कावड़ियों का जत्था बस द्वारा बोरड़ा गणेश मंदिर स्थित बनास घाट पहुंचा।

यहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना के साथ कांवड सौंपी गई। बोरडा गणेश मंदिर से करीब डेढ़ सौ कांवड़िए नदी का पवित्र जल रवाना हुए, जिनका मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा कर एवं फलाहार कर स्वागत किया। वहीं हर हर महादेव के जयकारों के साथ कांवड़िए डीजे की धुन पर नाचते गाते चले। शहर के छतरी चौराहा, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहे पर पहुंचे, जहां से पटेल नगर होते हुए ममता सर्कल व बंगाली कॉलोनी पहुंचकर शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उक्त यात्रा में भगवान शिव की सजीव झांकी भी चल रही थी।

इससे पहले गणेश रोड पर नोरत गर्ग, नवल किशोर मंगल, नगर पालिका के पास अजय मेवाड़ा, आशीष पंचोली, पेट्रोल पम्प चौराहे पर मानव सेवा संकल्प संस्थान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, सीआईएसएफ लिंक रोड़ पर पालिकाध्यक्ष नेमीचन्द जैन तथा अंबेडकर सर्कल पर भाजपा शहर अध्यक्ष अंकित जैन द्वारा स्वागत व अल्पाहार की सेवा की गई।

कांवड़ यात्रा में अशोक मंडल, भवतोष मंडल, सत्यनारायण साहू, हनुमंत सिंह, विक्रम सिंह, विशाल राव, राजू सरकार, अशोक दुबे, तेजेन्द्र पारीक, अमन मंडल, गोपी सरकार, अजय विश्वास, रोहन सिंह, शंकर, महेंद्र, जयंत, दुर्गा सेवा समिति अध्यक्ष निखिल विश्वास, राज सिंह सहित कई मौजूद लोग थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d