Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदूषित पानी की परेशानी, नाला निर्माण का काम भी रुका

दूषित पानी की परेशानी, नाला निर्माण का काम भी रुका

“काम पुनः चालू करवाने की मांग”


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया के नाले का निर्माण कार्य पिछले 5 दिनों से रुका हुआ है। जिसे नगर पालिका ने हाल ही में टेंडर जारी कर शुरू किया है। समीप के लोगों ने बताया कि गत 5 दिन पूर्व जेसीबी मशीन से नाला खुदाई के दौरान यहां लगी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

जिससे आसपास के घरों में दूषित जल आ रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। पाइपलाइन टूटने से घरों में दूषित पानी आ रहा है। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी भरा होने से वहां एक्सीडेंट का खतरा भी बना हुआ है, इसकी वजह यहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं है। यहां मार्ग पर लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है। लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन मरम्मत करने के साथ ही नाला निर्माण वापस शुरू कराने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d