Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से शुक्रवार सुबह भी चार गेट खोलकर पाने की निकासी की जा रही है।
कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार सुबह 6 बजे बीसलपुर बांध से पानी की निकासी जारी है। बांध के रेडियल गेट नं 8, 9, 10 और 11 से पानी छोड़ा गया, जिनमें से प्रत्येक गेट से 12,020 क्यूसेक पानी निकल रहा है। इस तरह 48,080 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। जिसे बांध के पूर्ण जल स्तर को बनाए रखने में मदद मिल रही है।


