Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभगवान पार्श्वनाथ के मोक्षकल्याणक पर 1008 मंत्रों से शांतिधारा हुई

भगवान पार्श्वनाथ के मोक्षकल्याणक पर 1008 मंत्रों से शांतिधारा हुई


Deoli News 31 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याण दिवस गुरुवार को मनाया गया। शहर स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला विवेकानंद कॉलोनी में चल रहे स्मृति परिवर्तन चातुर्मास में पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया गया।

यह आयोजन मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर ससंघ के सान्निध्य में हुआ
मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को जुलूस के रूप में चातुर्मास स्थल पर लाया गया, जहां पर भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं 1008 मंत्रों से शांतिधारा मुनि प्रणीत सागर महाराज के द्वारा करवाई गई। समाज के सैकड़ों लोगों ने शांतिधारा कर पुण्य कमाया। मुनि ने ध्यान लगाकर सम्मेद शिखर स्थित स्वर्ण भद्र कूट का दृश्य सभी श्रद्धालुओं के मस्तिष्क पर अंकित किया। भगवान पार्श्वनाथ के पूर्व भव का नाटकीय मंचन चंद्रप्रभु मंदिर के पाठशाला के बालकों एवं आदिनाथ मंदिर पाठशाला के बालकों द्वारा किया गया।

भगवान के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य समाज अध्यक्ष बंशीलाल जैन सर्राफ परिवार एवं अशोक, लक्की जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसी तरह 23 किलो से निर्मित निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य नवल किशोर, रामबाबू, तरुण तिलांजू परिवार को प्राप्त हुआ। जुलूस व्यवस्था चंद्रप्रभु मंडल एवं श्रमणोपासक मंडल द्वारा की गई। आयोजन स्थल पर सभी कार्यक्रम की व्यवस्था शांतिनाथ मंडल द्वारा की गई। संगीतमय पूजा मनीष जैन द्वारा करवाई गई। भगवान के लड्डू बनवाने की व्यवस्था में सुरेश जैन एवं ओमप्रकाश जैन ने सहयोग किया।

मुनि प्रणीत सागर महाराज ने पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक पर कहा कि पार्श्वनाथ भगवान सहित 82 करोड़ 84 लाख 45 हजार 742 मुनि स्वर्णभद्र पर्वत से मोक्ष गए थे।

संबंधित न्यूज़ : पार्श्वनाथ भगवान के मोक्षकल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d