Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहर परिवार के खून में दौड़ रहा है देशभक्ति का जुनून

हर परिवार के खून में दौड़ रहा है देशभक्ति का जुनून

करीब-करीब यहां प्रत्येक घर से देश सेवा के लिए है सैनिक

(स्वतंत्रता दिवस स्पेशल)


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप का गाडोली गांव, जो भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर तहसील के हनुमान नगर क्षेत्र में स्थित है, अपनी देशभक्ति और सेना में सेवा देने के लिए जाना जाता है। इस गांव की आबादी करीब 4 हजार है और शिक्षा का स्तर 95 प्रतिशत है।

गांव के लोगों की पहली प्राथमिकता सेना में जाना है, और आज भी सैकड़ों बच्चे यहां पर सेना की तैयारी कर रहे हैं। गाडोली महादेव नाम से यहां प्राचीन शिव मंदिर है, जो क्षेत्र में अपनी विशेष आस्था के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में साल में दो बार शिवरात्रि मनाई जाती है, और इसके आसपास के क्षेत्र में किसी भी तरह की मदिरा और मांसाहारी चीजें पूर्ण रूप से वर्जित हैं। ग्रामीणों की आस्था इतनी मजबूत है कि जो भी व्यक्ति राजकीय सेवा में लगता है या किसी भी तरह का कार्य करता है, उसका पहला मानदेय मंदिर में चढ़ाया जाता है। गांव की मुख्य पहचान यहां के लोगों की देशभक्ति है, जो अंग्रेजों के जमाने से सेना में जाने का क्रम चला आ रहा है।

आज भी इस गांव के हर नौजवान का एक ही सपना है कि वह देश सेवा के लिए सेना में जाए, और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d