Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भंवरलाल कुम्हार ने निरीक्षण के दौरान पौधारोपण किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे जरूरी पौधारोपण है। शिक्षकों को अपने अध्यापन के साथ सामाजिक सरोकार के काम भी करने चाहिए। पीएम श्री प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सरकार ने “एक पौधा मां के नाम”, “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान”, और “हरियालो राजस्थान” नाम से अभियान चलाया है, जिससे सभी को जुड़ना चाहिए। इस दौरान एसएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवाड़ी, संतोष शर्मा, विद्यालय के शांतिलाल शर्मा, शिवजी लाल जाट, राजेश कुम्हार, त्रिलोक चंद कलाल, महावीर बडगुर्जर, लादूलाल मीणा, मधु सेन सहित स्टाफ मौजूद था।



