Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबारिश से पक्के मकान की छत गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे

बारिश से पक्के मकान की छत गिरी, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे


Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत पनवाड़ के बासलक्ष्मणा गांव में भारी बरसात के चलते एक पक्का मकान ध्वस्त हो गया, जिससे पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी जानकारी के अर्जुन मीणा पुत्र रामचंद्र मीणा का मकान शुक्रवार रात बरसात के चलते भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि अर्जुन का पुत्र हंसराज मीणा समय रहते मकान से बाहर निकल आया और अपनी जान बचाई। हंसराज को छत से कंकड़, मिट्टी गिरने से शंका हुई थी। मकान के ध्वस्त होने से घरेलू सामान, जरूरत की चीजें आदि का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली, पंचायत समिति सदस्य विनोद मीणा और पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार के घर जाकर ढांढस बंधाया और अपने स्तर पर सहायता का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d