Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में नाला निर्माण कार्य पिछले 5 दिनों से रुका हुआ था, जो शनिवार सुबह से विधिवत फिर से शुरू हो गया है। मामला उजागर होने के बाद नगर पालिका और जलदाय विभाग ने इस पर संज्ञान लिया और काम शुरू कराया।
उल्लेखनीय है कि जेसीबी मशीन से नाला खुदाई के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आसपास के घरों में दूषित जल आ रहा है। लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करने और नाला निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने की मांग की थी। वही कई दिनों से काम रुके होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसे लेकर दैनिक ब्यूरो ने शुक्रवार को एक समाचार प्रसारित किया और लोगों की समस्या प्रशासन के समक्ष रखी। दैनिक ब्यूरो में समाचार प्रसारित होने के कुछ घंटे बाद ही शुक्रवार को ही काम शुरू हो गया। लेकिन काम ने शनिवार से गति पकड़ ली। ठेकेदार की ओर से काम शुरू कर दिया गया और टूटी हुई जलापूर्ति लाइन को भी रिपेयर कर दिया गया। इससे लोगों को राहत मिली है और अब नाला निर्माण कार्य भी आगे बढ़ रहा है। इसी तरह पिछले दिनों पुराने केकड़ी रोड पर बीसलपुर बांध डूब क्षेत्र में कहारों का झोपड़ा, मालेड़ा के समीप मुख्य मार्ग पर गहरा गड्ढा हो गया था। जिसे लेकर भी दैनिक ब्यूरो ने समाचार प्रसारित किया और इस गड्ढे को पिछले दिनों भर दिया गया। जिससे लोगों को राहत मिली है।



