3 प्रकरणों में 5 लाख 61 हजार रुपए का राजीनामा हुआ
Deoli News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय स्टेट बैंक के ऋण खातों में वसूली के लिए विशेष प्रिलिटिगेशन लोक अदालत का शनिवार को देवली में आयोजन हुआ। सचिव तालुका विधिक सेवा समिति विजय गौड़ ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत की अध्यक्षता अभिलाषा जेफ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने की, जबकि सदस्य के रूप में ललित चौहान, प्रोबोनो अधिवक्ता मौजूद थे। यहां लोक अदालत में प्रार्थी बैंक संस्थान एवं अप्रार्थी के बीच 3 प्रकरणों में 5 लाख 61 हजार रुपए का राजीनामा किया जाकर निस्तारण किया गया। इस दौरान बृजेन्द्र वर्मा प्रबन्धक शाखा पटेल नगर देवली सहित पक्षकार उपस्थित थे।
श्रीचारभुजा कोटड़ी पदयात्रा रवाना, नाचते गाते गए पदयात्री



