Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjp"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि", 20वीं किश्त का डिजिटल हस्तांतरण

“प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि”, 20वीं किश्त का डिजिटल हस्तांतरण

जिला स्तरीय ‘किसान सम्मान उत्सव दिवस’ संपन्न


Desk News 2 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत शनिवार को बनोली सेवापुरी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के किसानो को 20 वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।

किसान सम्मान निधि के बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीसी के माध्यम से प्रदेश के किसानो से सीधे जुडे़। शनिवार को ‘किसान सम्मान उत्सव दिवस’ का आयोजन जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम में देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल, एडीएम रामरतन सौकरिया, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार रविंद्र सिंह यादव, उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया, डीआईओ सुशील कुमार अग्रवाल, एसीपी श्याम सुंदर जांगिड़ समेत जिले के किसान मौजूद थे।

सहकारिता विभाग के अनुसार टोंक जिले के 2 लाख 56 हजार 546 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त के रूप में 51 करोड़ 30 लाख 92 हजार रुपए की राशि जमा की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d