Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से रविवार को 11 वे दिन भी गेट खोलकर पानी की निकासी जारी है। हालांकि खुले हुए गेटों की संख्या पहले से कम कर दी गई।
नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे तक बांध के रेडियल गेट नं 9 और 10 से 6010 क्यूसेक पानी प्रत्येक गेट से छोड़ा गया, जिससे कुल डिस्चार्ज 12020 क्यूसेक प्रति सेकंड हो रहा है। इसके अलावा, बीगोद स्थित मुख्य जल स्रोत त्रिवेणी में जल स्तर 3.30 मीटर दर्ज किया गया। अतिरिक्त पानी की निकासी डेम के लेवल को पूर्ण भराव तक यथावत रखने के उद्देश्य से की जाती है। बता दे कि बीसलपुर बांध का पूर्ण जल भराव आरएल 315.50 मीटर है।
अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे: हादसों, परेशानी व जाम का सिलसिला जारी


