Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीचंद्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मंदिर सदर बाजार में रविवार को मुनि प्रणीत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में महामस्ताकाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन हुआ। मीडिया प्रभारी विकास जैन (टोरडी) ने बताया की यह आयोजन देवली में पहली बार हुआ है।
इसे लेकर मुनि संघ को पार्श्वनाथ धर्मशाला से जुलूस के साथ चंद्रप्रभु दिगम्बर मंदिर लाया गया। यहां पर समाज अध्यक्ष बंशीलाल सर्राफ, चंद्रप्रभु नवयुवक मंडल एवं समाज के सभी श्रावकों द्वारा मुनि के पादप्रक्षालन किए गए। मुनि ने सभी श्रद्धालुओं से महामस्तकाभिषेक की क्रियाएं करवाई। शांतिधारा बंशीलाल राजेश सर्राफ, विनोद कुमार पार्थ जैन, प्रहलाद राय महावीर जैन, चंद्रकांता पंकज सर्राफ परिवार की ओर से की गई। इस आयोजन के दौरान मुनि के द्वारा चातुर्मास काल में ही चंद्रप्रभु मंदिर में 2 नवीन वेदियों का निर्माण भी होगा। इसमें पंच बालयति तीर्थंकर की प्रतिमा एवं एक वेदी पर 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित की जाएगी। मुनि ने प्रवचन में कहा कि हम पर वस्तुओं को देखकर उनके लिए चिंतन करने लगते हैं, लेकिन जो आत्म चिंतन की वस्तु है।
उसके लिए हमने कभी चिंतन किया ही नहीं। प्रवचन से पूर्व श्रुतशाला के छात्र नानू जैन, मुनिराय एवं जयकुमार द्वारा मंगलाचरण किया गया। इस दौरान चित्र अनावरण, द्वीप प्रज्वलन एवं मुनि के पादप्रक्षालन भंवर लाल परिवार ने किया।


