Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिजी स्कूलों ने डमी प्रवेश पर लगाई रोक

निजी स्कूलों ने डमी प्रवेश पर लगाई रोक


Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान में राजस्थान प्राइवेट स्कूल एजुकेशन महासंघ के नेतृत्व में निजी स्कूल संचालकों की एक बैठक शनिवार को आयोजित हुई।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन महासंघ देवली के अध्यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि बैठक में सर्वसहमति से यह निर्णय लिया कि भविष्य में कोई भी निजी स्कूल किसी भी कोचिंग संस्थान के डमी प्रवेश को स्वीकार नहीं करेगा। यह फैसला छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने और शिक्षा के नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की दिशा में कदम है। महासंघ का मानना है कि इस निर्णय से शैक्षणिक वातावरण में सुधार होगा और छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस बैठक में कई प्रमुख स्कूलों के संचालकों ने भाग लिया।

इनमें राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिग्मा ग्लोबल स्कूल, गुरुकुल सेकेंडरी स्कूल, अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, गौरी देवी पब्लिक स्कूल, भीमराव अंबेडकर स्कूल और मयूर इंटरनेशनल स्कूल देवली के संचालक शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d