Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाल शिव भक्तों ने कावड़ यात्रा निकाली, अभिषेक किया

बाल शिव भक्तों ने कावड़ यात्रा निकाली, अभिषेक किया


Deoli News 3 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के गौतम कॉलोनी के बालक बालिकाओं ने रविवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया।

कॉलोनी निवासी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को गौतम कॉलोनी के छोटे बच्चों द्वारा जैन कॉलोनी से प्रेम नगर स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। इसमें छोटे बच्चों ने कांवड़ में जल भरकर ताड़केश्वर शिवालय में भगवान शिव का अभिषेक किया। यहां करीब 2 किलोमीटर लम्बी कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। कावड़ यात्रा के दौरान महिलाएं एवं बालिकाएं नाचती गाती जा रही थी। उक्त यात्रा का कॉलोनीवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शिव अभिषेक के दौरान भगवान नीलकंठ के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान गौतम कॉलोनी महिला मंडल के सदस्य एवं सभी कॉलोनीवासी मौजूद थे। जिन्होंने बाल शिव भक्तों को पूजा अर्चना में सहयोग व मार्गदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d