Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या की

कर्ज से परेशान युवक ने आत्महत्या की


Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नगरफोर्ट में एक 42 वर्षीय युवक ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक रमेश पुत्र कालूराम माली है।

जो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगरफोर्ट के पास रहता था। परिजनों ने बताया कि रमेश कर्ज से परेशान था और संभवत इसी के चलते उसने अपने गले में रस्सी का फंदा डालकर जान दे दी। मृतक के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। नगरफोर्ट थाना अधिकारी मिट्ठूलाल ने बताया कि आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि नगरफोर्ट में चिकित्सा अधिकारी छुट्टी पर थे, लिहाजा सोमवार को दूनी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d