Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअजमेर-कोटा स्टेट हाईवे: हादसों, परेशानी व जाम का सिलसिला जारी

अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे: हादसों, परेशानी व जाम का सिलसिला जारी

कीचड़ और गड्ढे बन रहे है जानलेवा


Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र से गुजर रहे अजमेर कोटा स्टेट हाईवे का मोरला चौराहे से गोयल पेट्रोल पंप तक का हिस्सा हादसों को निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ की भरमार है, जिससे प्रतिदिन वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति बन रही है।

यहां वाहन के फंसने पर यात्रियों की सांसे अटक जाती हैं और कई बार एंबुलेंस के फंसने पर बीमार व्यक्ति की जान पर भी बन जाती है। दरअसल नाना होटल एवं शिव शक्ति होटल के सामने स्थिति ज्यादा खराब है। यहां बड़े-बड़े आकार के गड्ढे हैं। जिनमें बारिश का पानी भरा है और कीचड़ है। जिससे वाहन चालकों को गहराई का अंदेशा नहीं रहता और वाहन फंस रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत करवाकर लोगों को राहत दी जाए।

जाम में फंसने वाले वाहनों को क्रेन द्वारा निकाला जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा, टीकड़ पंचायत की सरपंच धापू देवी ने जहाजपुर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ड्रोन सर्वे के दौरान आबादी से छूट गई भूमि को आबादी में शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि ड्रोन सर्वे के दौरान भूत्याखेड़ा बसी हुई आबादी का खसरा नंबर 3480/1119 को नहीं जोड़ा गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि करीब 10 बीघा भूमि में बसी हुई बस्ती को आबादी में जोड़ा जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d