Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"नशामुक्त भारत अभियान" के तहत शपथ ली

“नशामुक्त भारत अभियान” के तहत शपथ ली


Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा जयपुर के निर्देशों की पालना में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के संयुक्त तत्वाधान में “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत एक शपथ हुई।

इसका आयोजन प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और महाविद्यालय के संकाय सदस्यों ने देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर न केवल समुदाय, परिवार, मित्र बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त करने की प्रतिज्ञा ली। यहां डॉ. ज्योति गुप्ता, सहायक आचार्य सत्यनारायण मीणा, सहायक आचार्य रविन्द्र जांगिड़ आदि संकाय सदस्यों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d