Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबाइक चोरी और एनआई एक्ट के प्रकरण में दो जने गिरफ्तार

बाइक चोरी और एनआई एक्ट के प्रकरण में दो जने गिरफ्तार


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना देवली ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है और दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि पहली कार्रवाई में 13 वर्ष पुराने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी मदनलाल पुत्र बजरंग लाल वैष्णव निवासी बस स्टैंड के पास पंडेर थाना पंडेर जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को डिटेन कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। दूसरी कार्रवाई में एनआई एक्ट के प्रकरण में वांछित स्थाई वारंटी देवलाल मीणा पुत्र उंकार सिंह मीणा निवासी लुहारी कला थाना जहाजपुर जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट की पालना में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। करवाई पुलिस दल में थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर, हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाव, पुलिसकर्मी ईस्माईल शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d