Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतेज बारिश का दौर जारी, जिला प्रशासन का फैसला सही साबित हुआ

तेज बारिश का दौर जारी, जिला प्रशासन का फैसला सही साबित हुआ

पिछले 24 घंटे में 4.33 इंच बारिश रिकॉर्ड


​Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारी बारिश की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शनिवार को छुट्टी घोषित की थी। यह फैसला इस बार बिलकुल सही साबित हुआ।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

​शुक्रवार से ही देवली और इसके आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार अलसुबह से तेज तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई, जो सुबह साढ़े 8 बजे के बाद भी जारी रही। ऐसे में स्कूली बच्चों का स्कूल पहुंचना किसी भी तरह से संभव नहीं था। पिछले कई मौकों पर ऐसा देखा गया है कि जिला प्रशासन के छुट्टी घोषित करने के बाद मौसम साफ हो जाता था, लेकिन इस बार जिला कलक्टर का यह निर्णय पूरी तरह से सही साबित हुआ। ​पिछले 24 घंटों में 4.33 इंच बारिश दर्ज की गई है। इसमें भी शनिवार की सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच 2 घंटे में ही 46 एमएम बारिश हुई।

इस भारी बारिश से देवली के कई सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया। पुलिस थाने में भी जलभराव हो गया, जिससे पुलिसकर्मियों को अंदर आने-जाने में काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि ईंटों की दीवार होने की वजह से यह पानी थाना प्रभारी कक्ष में नहीं जा सका। इसी तरह तहसील परिसर में भी जलभराव हो गया। सुबह 8 बजे बाद भी एक रफ्तार से बारिश का दौर जारी है। देवली में तेली मोहल्ला सहित कई कॉलोनी में जलभराव की सूचना सामने आई है। प्रशासन और नगर पालिका कर्मचारियों को शहर में दौरा कर जल भराव की स्थिति का अवलोकन करना चाहिए, ताकि उन्हें सही स्थिति का पता लग सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d