Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में लगातार हुई भारी बारिश के दौरान शनिवार को घायल व बीमार हुए एक राष्ट्रीय पक्षी मोर को दो महिला पुलिसकर्मियों ने बचाकर मानवता दिखाई है।
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की कांस्टेबल रजिया और गायत्री को एजेंसी एरिया पुलिस क्वार्टर में एक मोर गंभीर रूप से घायल और बीमार अवस्था में मिला।
बारिश में पूरी तरह भीग चुके मोर की हालत देखकर दोनों कांस्टेबल ने तुरंत उसे सहारा दिया। उन्होंने पहले मोर को फर्स्ट एड दिया और ड्रायर की मदद से उसे गर्मी दी, ताकि वह ठंड से बच सके। इसके बाद उन्होंने घायल मोर को दाना पानी दिया। उचित देखभाल और उपचार मिलने के बाद, दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने मोर को वन विभाग देवली के अधिकारियों को सुरक्षित रूप से सौंप दिया है।



