Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveदेवली में मल्टी स्पेशलिटी ​नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तिथि निर्धारित

देवली में मल्टी स्पेशलिटी ​नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तिथि निर्धारित


Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के महेश्वरम हॉस्पिटल (महेश नर्सिंग होम के पास) मेघा सोसायटी सोसायटी द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर आयोजित होगा। यह शिविर 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा।

डॉ. महेश जिंदल व डॉ. कल्पना जिंदल ने बताया शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विशेषज्ञ और मूत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। हृदय संबंधी समस्याओं जैसे अचानक धड़कन तेज होना, सीने में दर्द, या हाई ब्लड प्रेशर आदि के लिए फॉर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल जयपुर के डॉ. राहुल सिंहल परामर्श देंगे। वहीं पेट और आंत से जुड़ी बीमारियों पेट में भारीपन, गैस, उल्टी, या लिवर की समस्याओं के परामर्श के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल जयपुर के डॉ. सेबेस्टियन मार्कर मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा, मूत्र रोग और गुर्दे से संबंधित समस्या गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट, या यूरीनरी ब्लॉकेज के लिए सोनी हॉस्पिटल जयपुर से डॉ. अमित सोनी परामर्श देंगे। ​शिविर में सीटी स्कैन, टीएमटी, इकोकार्डियोग्राफी, सोनोग्राफी, गैस्ट्रोएंडोस्कोपी की जांच भी 10 प्रतिशत रियायत जाएगी। जबकि यूरोफ्लोमेट्रिक की जांच निशुल्क होगी। इच्छुक मरीज अपना रजिस्ट्रेशन 9252536066, 9799160121, 9660829369 पर सम्पर्क कर सकते है।

चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर यात्रियों में मची खलबली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d