“सांवरिया सरकार का श्रृंगार किया”
Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में विश्व हिंदू परिषद और धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में शुक्रवार रात आयोजन स्थल अटल उद्यान के टीनशेड स्थल में भजन संध्या का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में गायक बबलू राजस्थानी और भजन गायिका कृष्णा राठौड़ ने भजनों की प्रस्तुति दी। चितौड़गढ़ से आए गायक बबलू राजस्थानी ने ‘सांवरिया का बैंक में खातो खुलवाया’, ‘मंडफिया जावा की मारे मन में बसगी’ और ‘मुकदमा जीत गया रे राजाराम बना वकील’ समेत कई भजन प्रस्तुत किए। कृष्णा राठौड़ ने भी अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश महोत्सव में भगवान सांवरिया सेठ का दरबार सजाया गया।
देवली निवासी गौरांग पाराशर और नैतिक जैन ने भगवान का श्रृंगार किया। भजन संध्या में आए सभी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शनिवार शाम को मीना राव समाज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक योगेन्द्र मसरानी प्रस्तुति देंगे। समापन पर भगवान सांवरिया सेठ की शयन आरती की गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।



