Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में पर्याप्त बारिश के बावजूद भी दूनी के पास टोडा का गोठड़ा गांव में पिछले दस दिनों से जल संकट गहराया हुआ है।
यह भी पढ़े : देवली में मल्टी स्पेशलिटी नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तिथि निर्धारित
इससे ग्रामीणों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के प्रशासक चोथमल मीणा ने इस संबंध में जिला कलक्टर और देवली के एसडीओं को एक पत्र लिखकर बताया है कि चारों ओर पानी होने के बावजूद भी बीसलपुर पेयजल योजना के अधिकारियों की लापरवाही से ग्राम पंचायत मुख्यालय और आसपास के गांवों-ढाणियों में पिछले 10 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो मजबूरन ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।



