Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 132 केवी देवली जीएसएस से निकलने वाले 33 केवी रिको फीडर पर आवश्यक कार्य को लेकर 9 सितम्बर को साढ़े 3 घण्टे बिजली कटौती होगी।
कनिष्ठ अभियंता देवली दीर्घांशु ने बताया कि फीडर से जुड़े रिको सबस्टेशन के अधीनस्थ सभी क्षेत्र रिको, अग्रसेन नगर, जयपुर चुंगी नाका, इंडियन पब्लिक स्कूल के पास, प्रताप नारायणी एवं आसपास के क्षेत्र की बिजली सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक बंद रहेगी।
शिक्षा मंत्री की भतीजी एग्जाम सेंटर पहुंची लेट, फिर मिली एंट्री या नहीं?


