Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बुधवार को वार्ड पार्षद सत्यनारायण सरसड़ी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को किसानों की समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने ज्ञापन में बताया कि जुलाई 2024 और जुलाई 2025 में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।।सरसड़ी ने मांग की कि किसानों को राज्य सरकार की ओर से राहत देते हुए फसल खराबी का मुआवजा दिया जाए। साथ ही पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए डिपो खोले जाएं और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के कर्ज में छूट और क्लेम की सुविधा दी जाए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से सरकार पर दबाव बनाकर इन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया, ताकि किसानों के हित में कदम उठाए जा सकें।

किरोड़ी लाल मीणा की बात पर जोर से हंसे सीएम, जानिए क्या देखिए वीडियो


