Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 132 केवी देवली जीएसएस से निकलने वाले 33 केवी बंथली फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य को लेकर 20 सितम्बर को 8 घंटे बिजली कटौती होगी।
निगम के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि इस दौरान फीडर से जुड़े देवली गाँव, निवारिया, गावड़ी सबस्टेशन के अधीनस्थ सभी क्षेत्र देवली गांव, कासीर, देवपुरा, पनवाड़ पंप हाउस, राजमहल, देविखेड़ा, पोल्याडा, चाँदली, निवारिया, गावड़ी एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस अवधि में विद्युत निगम कर्मचारी मरम्मत का कार्य करेंगे।

टोंक में बीती रात अचानक क्यों मच गया बवाल, पुलिस के भी फूले हाथ पैर


