Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपेयजल संकट को लेकर ज्ञापन सौपा

पेयजल संकट को लेकर ज्ञापन सौपा


Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड क्षेत्र के बंथली कॉलोनी में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीओं कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से पेयजल समस्या के समाधान की मांग की है।

ग्रामीण नीरज मीणा ने बताया कि बीसलपुर परियोजना की पाईप लाइन पिछले 3 माह से टूटी हुई है, जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं आस-पास फ्लोराइड युक्त पानी की अधिकता होने से पीने योग्य नहीं है तथा बीमारियां का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग व प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को शीघ्र दुरस्त कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

इस दौरान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, देवली शहर अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, अजय चौधरी, भरत चौधरी, हेमराज माली, सपना, गोरा, कैलाशी सहित महिलाएं उपस्थित थी।

सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d