Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन किया जा रहा है।बुधवार को सामुदायिक भवन, वाल्मिकी बस्ती देवली में वार्ड संख्या 9 और 14 का शिविर आयोजित किया गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (पुनर्वास) एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी, बीसलपुर परियोजना, देवली भूपेंद्र यादव ने शिविर का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को पट्टे, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के जॉब कार्ड और नामांतरण वितरित किए। एडीएम ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही छूटों का लाभ लेने की अपील की।
शिविर में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका देवली सुरेश कुमार मीणा, सहायक अभियंता सुमित कुमार खोरवाल, कनिष्ठ अभियंता प्रियांशु विजय और वरिष्ठ प्रारूपकार उमेश कुमार वर्मा सहित अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित थे।
सेल्फी का शौकिन यह शरारती बंदर, विदेशी कपल के साथ दिए कई पोज


