Deoli News 24 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के भाणोली गांव स्थित 200 साल पुराने प्राचीन चारभुजानाथ मंदिर से काले रंग की बेशकीमती मूर्ति चोरी हो गई है।
ग्रामीणों ने 22 जुलाई रात करीब 9 बजे मंदिर का गेट खुला देखा और इसकी सूचना मंदिर पुजारी को दी। पुजारी ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मंदिर से मूर्ति गायब है। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने घाड थाने में मामला दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का संदेह जताया है। एएसआई जगदीश रूडवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह घटना न केवल ग्रामीणों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि यह मंदिर और मूर्ति ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के बाल नोंचे और जड़ी थप्पड़े, महिलाओं ने क्यों कर दिया बुरा हाल


