“आशु चण्ड पर्व”, सिंधी नव वर्ष की शुरुआत हुई
Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूज्य सिंधी पंचायत देवली की ओर से अंशु चण्ड का त्योहार मंगलवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई कार्यक्रम हुए।
पंचायत अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि त्यौहार में समुदाय की महिलाओं एवं गुरु की साध संगत द्वारा आराध्य भगवान झूलेलाल के गीत एवं भजन गाए गए। आराध्य देव की पवित्र ज्योत स्थापित की औऱ आरती की गई। इस दौरान लंगर का आयोजन हुआ। इसमें सिंधी, सिख, पंजाबी, बिलोची समाज के लोगों ने अपनी सेवाएं दी। गौरतलब है कि यह त्योहार सिंधी समुदाय द्वारा भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो उनके संरक्षक संत हैं। वहीं यह त्योहार सिंधी नववर्ष की शुरुआत का भी प्रतीक है।
इस दिन भगवान झूलेलाल के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। समापन पर भगवान झूलेलाल की ज्योत को जल प्रवाहित किया गया।
गहलोत के बाद पायलट ने भी नरेश मीणा को लेकर दिखाई दिलचस्पी! जनिए क्यों?


